नोएडा में 12वीं की छात्रा 5वीं मंजिल से कूदी, मौत

पुलिस ने जानकारी दी है कि हापुड़ में कार्यरत चकबंदी अधिकारी जी.के. राय नोएडा के सेक्टर-61 में अपनी पत्नी साधना और बेटी सांभवी राय के साथ रहते हैं। सांभवी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित एल्कोन इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं की छात्रा थी।

सोमवार को उसकी फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) की परीक्षा थी। तैयार होने के लिए मां ने उसे सुबह जगाया। जागने के कुछ देर बाद यानी सुबह छह बजे सांभवी ने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की। कयास लगाया जा रहा है कि संभवत: फिजिक्स की अच्छी तैयारी न कर पाने के कारण सांभवी ने घबराहट में अपनी जान दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493