बिहार में साफ रहेगा आसमान

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है और धूप निकली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ बने रहने तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्घि की होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तामपान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अन्य शहरों- गया का न्यूनतम तापमान 13़ 3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 18.2 डिग्री और पूर्णिया का 11़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार का अधिकतम तापमान 32़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 6 डिग्री, गया का 32 डिग्री तथा पूर्णिया का 33़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493