पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह आसमान साफ है और तापामन में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
अन्य शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, गया का 15़ 3 डिग्री तथा पूर्णिया का 16़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 2 डिग्री, गया का 32.9 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तामपान 32़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath