जम्मू, 15 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी पर अकारण गोलीबारी की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां रविवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने कल (शनिवार) शाम आर.एस. पुरा सेक्टर में बीएसएफ की जुगनी चक चौकी पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं।”
अधिकारी ने कहा, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। हमारी तरफ किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath