बंगाल में नकली भारतीय मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से 10 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ ने रविवार को कहा कि शनिवार को मालदा के दौलतपुर सीमा चौकी के बीएसएफ जवानों ने नकली भारतीय मुद्रा के तस्कर सद्दाम हुसैन (20) को गिरफ्तार कर लिया।

नकली नोटों के साथ अभियुक्त को पुलिस को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ अभी तक दक्षिण बंगाल सीमा पर 36 लाख रुपये मूल्य से अधिक नकली मुद्राओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493