न्यूजीलैंड से गुजर गया तूफान पाम

वेलिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व में स्थित एक छोटा समुदाय बुधवार को अभी भी आपात स्थिति में है, जबकि तूफान पाम तीन दिनों तक तबाही मचाने के बाद यहां से गुजर चुका है।

वेलिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व में स्थित एक छोटा समुदाय बुधवार को अभी भी आपात स्थिति में है, जबकि तूफान पाम तीन दिनों तक तबाही मचाने के बाद यहां से गुजर चुका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यूजीलैंड की नागरिक सुरक्षा मंत्री निक्की काये ने कहा कि चैथम द्वीप में बुधवार को भी मौसम खराब है। यह द्वीप दक्षिण द्वीप से लगभग 750 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां लगभग 600 लोग निवास करते हैं।

काये ने कहा कि घाट क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सड़क बंद होने से एक समुदाय अलग-थलग पड़ गया है और तेज हवा चिंता का कारण बनी हुई है।

काये ने कहा, “स्थानीय नागरिक सुरक्षा विभाग प्रभावित लोगों की अभी भी मदद कर रहा है और उनके लिए आवास और आवश्यक आपूर्तियां सुनिश्चित करा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने मेयर से बात की है कि वह प्रभावितों को सभी आवश्यक मदद सुनिश्चित कराएं। मैं अगले सप्ताह चैथम द्वीप जाना चाहती हूं।”

नागरिक सुरक्षा और आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि तूफान पाम चैथम द्वीप से 600 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम हवाएं द्वीप में अभी भी जारी हैं और उनकी रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है।

बयान में कहा गया है कि तटीय इलाकों में लगभग नौ मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, लेकिन तूफान बुधवार को बाद में धीरे-धीरे शांत होने लगेगा।

बयान में कहा गया है कि चैथम द्वीप में नुकसान तो मामूली लगता है, लेकिन क्षति का आंकलन जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493