मोनाको, 18 मार्च (आईएएनएस)। मोनाको पर दूसरे चरण में मिली 2-0 से जीत के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल को चैम्पियंस लीग से बाहर होना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह लगातार पांचवीं बार है जब आर्सेनल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा है। लीग-1 में उपविजेता रहे मोनाको ने 25 फरवरी को लंदन में खेले गए पहले चरण में मोनाको को 3-1 से हराया था।
आर्सेनल ने मंगलवार को खेले गए दूसरे चरण में धीमी शुरुआत की। टीम के लिए पहला गोल 36वें मिनट में ओलिवर गिराउड ने दागा। दूसरे हाफ और मैच के 79वें मिनट में एरॉन रामसे ने आर्सेनल को दूसरी बढ़त दिलाई।
इसके बाद हालांकि कई कोशिशों के बावजूद आर्सेनल अपनी बढ़त को और आगे बढ़ाने में नाकाम रहा। मैच के बाद आर्सेनल के डिफेंडर पेर मर्टेसैकर ने माना की बेहतर टीम टूर्नामेंट में आगे जाने में कामयाब रही।
मर्टेसैकर ने कहा, “मोनाको इसका हकदार है। उन्होंने पहले चरण में बहुत अच्छा खेला। हमने दूसरे चरण में बेहतर खेल दिखाया लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ।”
dharmpath.com dharmpath