फसल को हुए नुकसान का जायजा लेगा विशेष दल

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने एक विशेष दल गठित की है जो हाल में हुए बेमौसमी बारिस और ओलावृष्टि से विभिन्न राज्यों फसल को हुए नुकसान का जायजा लेगी। यह बात गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही।

राज्यसभा में एक चर्चा के दौरान जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को मदद करने के लिए सभी संभावित कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, “कृषि मंत्रालय ने अलग-अलग दल बनाए हैं, जो सभी राज्य जाएंगे। तीन कृषि मंत्री भी प्रभावित राज्यों का दौरा कर रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि कुछ राज्य केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

जेटली ने कहा, “केंद्र सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, हम उठाएंगे।”

सांसदों न सरकार से अनुरोध किया कि किसानों के फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जनता दल युनाइटेड (जद-यु) के नेता केसी त्यागी ने स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए मंत्रीस्तरीय समिति गठित करने की सलाह दी। नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने इस स्थिति को पूरे देश के लिए चिंता का विषय बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493