जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 7 की मौत (लीड-1)

जम्मू, 19 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र में गुरुवार को एक टैक्सी रामबन जिले में 400 फीट गहरे खड्ड में गिर गई, जिससे इसमें सवार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि बुरी तरह से घायल दो लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसे के समय टैक्सी जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग से गुजर रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि गुरुवार सुबह टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शैतानी नाला के नजदीक गहरे खड्ड में जा गिरी।

पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायलों में से दो ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

टैक्सी में सवार दूसरे राज्य से आए श्रमिक थे जबकि चालक कश्मीर घाटी के पाम्पोर कस्बे का निवासी था।

भूस्खलन के कारण लगातार चार दिन तक बंद रहने के बाद कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को गुरुवार को एकतरफ से खोले जाने के बाद टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493