काठमांडू, 22 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक शिशु शर्मा के मुताबिक, भारत के झारखंड राज्य की एक जीप राजधानी काठमांडू जाते समय मखवानपुर जिला स्थित कुलेखनी में एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क से फिसल गई।
इस दुर्घटना में घनश्याम प्रसाद (60) और देवयंती देवी (63) की मौत हो गई। दोनों मृतक रांची के एक ही परिवार के सदस्य थे।
घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्हें इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath