गुजरात : राज्यपाल ने गुजपेक्स-2015 का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने मंगलवार को अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में गुजरात डाक सर्किल की 13वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी गुजपेक्स-2015 का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने ‘रिवर फ्रंट’ पर विशेष कवर और डाक टिकट संग्रहकर्ता प्रफुल्ल ठक्कर द्वारा लिखित पुस्तक ‘कलेक्टर्स गाइड टू ब्रिटिश इंडिया बाजार कार्ड- एडवार्डियन एंड जॉर्जियन पिरियड’ का लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा, “यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हमारे बीच कितने डाक टिकट संग्रह करने वाले हैं, लेकिन डाक टिकट संग्रह का महत्वपूर्ण काफी अधिक है युवा पीढ़ी इतिहास से दूर हो गई है। डाक टिकट संग्रह इतिहास से जोड़ने का माध्यम हो सकता है।”

कोहली ने कहा कि यदि एक बच्चा गांधी की दांडी यात्रा को देखता है तो उसमें दांडी आंदोलन के बारे में जानने की उत्सुकता होती है, इसलिए उन्होंने अहमदाबाद म्युनिसिपल स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष को सुझाव दिया कि प्रख्यात डाक टिकट संग्रहकर्ताओं द्वारा लिखे गए अध्याओं को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने गुजरात डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी गुजपेक्स-2015 के आयोजन के लिए डाक विभाग को धन्यवाद दिया।

गुजरात सर्किल के मुख्य पोस्ट मास्टर जेनेरल ब्रिगेडियर संजीव थापर ने कहा कि डाक टिकट संग्रहण एक अद्भुत शौक है। यह खुशी और जानकारी का खजाना देता है। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों के बीच एक-दूसरे को बताएं।

गुजपेक्स-2015 प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक चलेगी। इस अवसर पर अहमदाबाद की मेयर मीनाक्षीबेन पटेल, संसद सदस्य डॉ. किरीट सोलंकी तथा अहमदाबाद म्युनिसिपल स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगदीश भावसर उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493