‘कपूर एंड सन्स’ में सिद्धार्थ, आलिया : करण

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। शकुन बत्रा के निर्देशन वाली आगामी फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान व दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर होंगे। यह पुष्टि बुधवार को इसके निर्माता करण जौहर ने की।

फिल्म के कलाकारों को लेकर बाजार में काफी समय से तमाम चर्चाएं थीं, लेकिन करण ने बुधवार को ट्विटर पर असल फिल्म कास्ट की पुष्टि की।

करण अपने फिल्म बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत यह फिल्म बना रहे हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “शकुन बत्रा निर्देशित ‘कपूर एंड सन्स’ में प्रेम त्रिकोण के साथ एक आधुनिक पारिवारिक फिल्म का समावेश है।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट व ऋषि कपूर हैं।”

शकुन ने अपने निर्देशन की शुरुआत करण जौहर निर्मित ‘एक मैं और एक तू फिल्म’ से की। वहीं, आलिया और सिद्धार्थ ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करण द्वारा निर्मित-निर्देशित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493