पत्रकारों के अभिभावकों से मिले बिग-बी

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘पीकू’ के प्रचार के लिए अनूठा तरीका अपनाया गया। फिल्म के ट्रेलर कों लांच करने के दौरान मीडियाकर्मियों को अपने माता-पिता को फिल्म में काम करने वाले मुख्य कलाकारों-अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान से मुलाकात करने का मौका दिया गया।

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां बुधवार को फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार और अन्य कलाकारों की मौजूदगी में ‘पीकू’ का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया।

ट्रेलर लांच करने के बाद 72 वर्षीय अमिताभ ने कार्यक्रम के बारे में ब्लॉग लिखा।

उन्होंने लिखा, “आज ट्रेलर लांच करने के कार्यक्रम में हमने प्रेस को बुलाया और उन्हें अपने माता-पिता को साथ लेकर आने के लिए कहा। उनका साथ बहुत कमाल का था। अपने पत्रकार बच्चों को उनका काम करते देखना, जो शायद उन्होंने कभी न देखा हो और उसके बाद उन सबसे मंच पर मिलना और वहां एक फोटो खिंचवाना जबरदस्त था।”

अमिताभ ने ट्रेलर लांच की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। साथ ही बताया कि कैसे एक पत्रकार की मां उनसे मिलकर भावुक हो गई।

उन्होंने लिखा, “उन्होंने (महिला) कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन मुझसे मिलेंगी।”

‘पीकू’ आठ मई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493