बिहार के तापमन में वृद्धि

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना जताई है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

बिहार के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, भागलपुर का 24.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.4 डिग्री और पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493