नौसेना विमान हादसा : पायलट का शव मिला

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। नौसेना के दुर्घटनाग्रस्त डॉर्नियर-228 विमान के सह-पायलट लेफ्टिनेंट अभिनय नागोरी का शव बरामद किया गया है।

विमान मंगलवार रात गोवा के पणजी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें नौसेना के तीन अधिकारी सवार थे, जिनमें से एक को मछुआरों ने बचा लिया था, जबकि दो अन्य लापता थे।

नौसेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नागोरी का शव बरामद कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493