रोनित की पत्नी बनेगी मेघना नायडू

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री मेघना नायडू सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘अदालत’ में नजर आने वाली हैं। वह शो में वकील के.डी पाठक की पत्नी शालिनी का किरदार निभाएंगी।

शो में पाठक का किरदार निभा रहे रोनित रॉय एक नए मामले पर काम करेंगे, लेकिन उस वक्त चौंक जाएंगे, जब शालिनी अदालत पहुंचकर पाठक की पत्नी होने का दावा करेगी। हालांकि, पाठक ने कभी सार्वजनिक रूप से शालिनी को स्वीकार नहीं किया। शालिनी, पाठक पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाएगी।

यह पहला मौका है, जब मेघना और रोनित एक साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले मेघना ‘फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी’ और ‘जोधा-अकबर’ में भी काम कर चुकी है। वह पिछले एक दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493