यमन से सुरक्षित निकाले गए 190 भारतीय मुंबई पहुंचे

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। संकटग्रस्त यमन से सुरक्षित निकाले गए 190 भारतीय गुरुवार को यहां पहुंच गए। उन्हें वायु सेना के विशेष विमान से यहां लाया गया, जबकि 169 अन्य भारतीयों को कोच्चि ले जाया गया।

यमन के बंदरगाह शहर अदन में फंसे 350 भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए पिछले दो दिनों में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमित्रा द्वारा बेहद समन्वित अभियान चलाया गया।

आईएनएस सुमित्रा से उन्हें पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती ले जाया गया, जहां से वायु सेना के विमान सी17 (गलोबमास्टर) ने बुधवार रात उन्हें लेकर उड़ान भरी और गुरुवार तड़के 3.30 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा।

यमन से बाहर निकाले गए लोगों को आव्रजन एवं अन्य औपचारिकताओं के लिए एयर इंडिया के कर्मचारियों के पास भेजा गया है।

यहां से उनकी आगे की यात्रा की व्यवस्था मध्य रेलवे कर रहा है और उन्हें भोजन तथा टिकट मुहैया करा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493