तेलंगाना में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार आधी रात को हैदराबाद से लगभग 130 किलोमीटर दूर नलगोंडा के सूर्यपेट में हुआ, जब पुलिसकर्मी एक बस स्टेशन पर कुछ बसों की छानबीन कर रहे थे।

पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी कि इसी बीच उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की जान चली गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड घायल हो गए।

दोनों संदिग्धों ने भागते वक्त एक कार पर भी गोलियां चलाई, जिसमें एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।

पुलिस ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। दोनों हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही एक बस से यात्रा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस बस में तलाशी ले रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493