मार्शल आर्ट्स सीखने का लुत्फ उठा रहीं सोनाक्षी

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता ए. आर. मुरुगदास की एक्शन फिल्म ‘अकीरा’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा मार्शल आर्ट्स सीखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सोनाक्षी ने कहा, “कुछ नया सीखना अच्छा लगता है।”

सोनाक्षी ने मंगलवार को यहां एक कार लांचिंग कार्यक्रम में दौरान बताया, “मैं थोड़ा कठिन प्रशिक्षण ले रही हूं और अब थोड़ी प्रगतिशील बन रही हूं। मुझे लगता है कि किसी फिल्म के लिए कुछ नया सीखना बहुत अच्छा है। इसे करना मजेदार और बहुत रोमांचक है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बस इसे अनवरत कर रही हैं। मैं जो सीख रही हूं उसका लुत्फ उठा रही हूं और जो भी कर रही हूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही हूं।”

‘अकीरा’ 2011 में आई तमिल फिल्म ‘मौनगुरु’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सोनक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघन सिन्हा भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493