बिहार : गिरिराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

मुजफ्फरपुर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ एक पुलिस थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

यह आदेश तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार द्वारा अदालत में दायर एक परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद दिया गया।

संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद पत्र दायर कर गिरिराज सिंह पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक तथा नस्लीय टिप्पणी करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी।

उन्होंने बताया कि अदालत ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने तथा पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गिरिराज ने हाजीपुर में सोनिया गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। बाद में हालांकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मामलों के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान पर खेद जताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493