दिल्ली : आईएमए मुख्यालय में फार्मासिस्ट परामर्श सेवाएं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नई दिल्ली में इंद्रप्रस्थ मार्ग पर स्थित मुख्यालय में नि:शुल्क ओपीडी एवं जन औषधि केंद्र खोलेगा। यहां पर लोगों और मरीजों को मुफ्त में परामर्श, सही इलाज और आईएमए की जन औषधि योजना के तहत सस्ती दवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

आईएमए के महासचिव पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि अब आईएमए फार्मेसी में फुल टाइम फार्मासिस्ट उपलब्ध रहेगा जो फार्मेसी के बारे में मुफ्त में मरीजों को अलग-अलग दवा का असर और भोजन के साथ दवा कैसे लेनी है, के बारे में बताएगा।

फार्मासिस्ट दवाओं के समय पर लेने के साथ ही उपचार के समय के बारे में भी जानकारी देगा। इसके अलावा हर मरीज को संभावित साइड इफैक्ट और इससे कैसे निपटना है, के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

आईएमए ने अपनी वेबसाइट पर भी ‘दवाओं के विपरीत असर को दर्ज करने के लिए प्रणाली’ विकसित की है।

जन औषधि की दवाओं की मौजूदगी के साथ ही आज से फार्मासिस्ट की परामर्श की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493