भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

बेंगलुरु, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हो गई।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं ने शिरकत की।

बैठक का एजेंडा उन राज्यों में पार्टी के आधार को मजबूत बनाना है, जहां पार्टी की उपस्थिति कमजोर है।

पार्टी सूत्रों के मुताबक, इन राज्यों की पहचान तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के रूप में की गई है।

संसद के भीतर और बाहर कड़े विरोध का सामना कर रहे विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक पर भी इस बैठक में विचार किया जा सकता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस विधेयक पर एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दी जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493