वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में लगभग दो महीनों से लापता एक अमेरिकी नाविक अंतत: बचा लिया गया है। जर्मन टैंकर की मदद से वह अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से सटे समुद्र तट पर लाया गया।
‘यूएसए टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय लुईस जॉर्डन के परिवार ने 29 जनवरी को लुईस और उसकी नौका ‘ऐन्जल’ की गुमशुदगी की रिपोर्ट तटरक्षक बलों से की थी।
लुईस को जर्मन टैंकर ‘ह्यूस्टन एक्सप्रेस’ ने गुरुवार को उत्तरी कैरोलिना से सटे समुद्र तट से 200 मील दूर देखा था, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अमेरिकी तटरक्षक बलों को दी। टैंकर के चालक दल के सदस्यों ने तटरक्षकों को बताया कि एक व्यक्ति और उसकी नौका देखी तथा उसे साथ ले आए।
तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि नाविक कैसे लापता हुआ, इसके बारे में जानकारी अब भी नहीं मिल पाई है। उससे बातचीत के बाद अधिक जानकारी मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath