नए सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

बेंगलुरू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह हाल ही में पार्टी से जुड़ने वाले सभी सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी।

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 15 लाख सदस्यों को प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण द्वारा नए सदस्यों को पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बनाया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद व्यापक रूप से सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके बाद पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या 8.67 करोड़ हो जाने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बीते सप्ताह ट्वीट कर कहा था कि अकेले उत्तर प्रदेश में पार्टी के सदस्यों की संख्या 1.47 करोड़ हो गई है और इसके साथ ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन गई है।

ज्ञात रहे कि पहले यह खिताब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नाम था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493