कर्टनी ने पहली बार दिखाई बेटे की झलक

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार कर्टनी कर्दशियां ने पहली बार अपने नवजात बेटे रीन एस्टन डिसिक की तस्वीर शेयर की है। रीन का जन्म दिसंबर 2014 को हुआ। वह कर्टनी की तीसरी संतान हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, कर्टनी ने बेटे के जन्म के करीब तीन माह बाद उसकी पहली तस्वीर फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर की।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरा नन्हा-मुन्ना प्यारा सा बेटा रीन एस्टन डिसिक।”

कर्टनी की मां क्रिस जेनर ने भी साइट पर लिखा, “मेरे खूबसूरत नाती से मिलिए। धन्य हो गई। यह मेरी जिंदगी की खुशियों में से एक है।”

कर्टनी के पति का नाम स्कॉट डिसिक है। उनके परिवार में अब कुल मिलाकर पांच लोग हो गए हैं। रीन के बड़े भाई और बहन का नाम क्रमश: मैसन और पेनेलप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493