वाहन चोरी गिरोह का वांछित सरगना गिरफ्तार

गुवाहाटी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पूरे देश से वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के वांछित सरगना अनिल चौहान को यहां शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल नई दिल्ली और मुंबई में भी वांछित था।

पुलिस कश्निर मुकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस से अजारा इलाके से अनिल चौहान और उसके साथी मामुद चौधरी को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया, “अनिल वाहन चोरी का पुराना खिलाड़ी है। उसका नेटवर्क पूरे देश में फैला है।”

उन्होंने बताया, “हमने मुंबई, नई दिल्ली और मेघालय की पुलिस से पूछा और हमें पता चला कि वे भी अनिल की तलाश में थे।”

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक वाहन, दो पिस्तौलें और पांच राउंड गोलाबारूद बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया, “अनिल संभवत: देश के वाहन चोरी के बड़े सरगनाओं में से एक है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि पुलिस रात के लिए नई व्यवस्था शुरू की है।

उन्होंने बताया, “हमने देखा कि असामाजिक तत्व रात का फायदा उठाते हैं।” उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था को काफी सफलता मिली है।

पिछले तीन महीनों में पुलिस ने 120 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

कमिश्नर ने बताया, “शहर में अपराध का ग्राफ घट रहा है और पुलिस का प्रदर्शन भी अच्छा हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493