भाजपा की बैठक में भूमि विधेयक पर चर्चा

बेंगलुरू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरू में चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन यानी शनिवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस संबंध में एक प्रस्ताव भी स्वीकार करेगी, जिसका भूमि अधिग्रहण विधेयक में उल्लेख किए जाने की संभावना है। विधेयक पर एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाना है।

इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 10 माह के कामकाज की व्याख्या भी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में समापन भाषण देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493