केन्या विश्वविद्यालय हमले में 5 हिरासत में

नैरोबी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या के आंतरिक कैबिनेट सचिव जोसेफ नकेसरी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि पुलिस ने गुरुवार को गारिसा युनिवर्सिटी कॉलेज हमले में तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही इस मामले में हिरासत में लिए गए संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तीनों के बारे में कहा जा रहा है कि वे आतंकी मास्टरमाइंड गामाधेरे के सहयोगी हैं और उन्हें सोमालिया की सीमा पर उस समय दबोच लिया गया, जब वे शुक्रवार को भागने की कोशिश कर रहे थे।

सोमालिया स्थित आतंकवादी संगठन अल-शबाब द्वारा किए गए घातक हमले में कम से कम 148 लोग मारे गए थे।

इस संगठन ने शनिवार को एक बयान जारी कर और हमले करने की केन्या को चेतावनी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493