जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को हुए हिमस्खलन में दो सैनिकों की मौत हो गई, दो घायल हो गए, जबकि दो अन्य लापता हो गए हैं। यह दुर्घटना तब घटी जब सैनिकों के वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से यहां कहा कि सेना के ट्रक लेह जिले के चांगला के पास एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
दो सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को तत्काल चलाए गए एक सैन्य अभियान में बचा लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि दो सैनिक अभी भी लापता हैं और उन्हें ढूढ़ने के प्रयास जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath