दिल्ली में कुरियर फैक्ट्री में आग

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह एक कुरियर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज-दो में स्थित एक कुरियर फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई।

दिल्ली के अग्निशमन सेवा प्रमुख ए.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “आग लगने की सूचना सुबह करीब 8.15 बजे मिली। उसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बहुत विकराल थी, इसलिए हमने घटनास्थल पर दमकल की 14 गाड़ियां भेजी थी।”

उन्होंने कहा, “फिलहाल किसी जान के नुकसान की सूचना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493