नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में सड़क पर हुए मामूली झगड़े के बाद 38 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात 11.30 बजे के आसपास हुई जब मध्य दिल्ली के आई.पी. इस्टेट इलाके में रहने वाले शाहनवाज अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। दरियागंज में तुर्कमान गेट के पास उनकी मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई।
इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद कार में सवार लोगों ने शाहनवाज को बुरी तरह पीटा। शानवाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि उन्हें मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath