श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क पर मुजगुंड में एक सवारी बस में दो आतंकवादी सवार हुए।”
उन्होंने कहा, “दोनों आतंकवादियों ने बस में ही बैठे आईआरपी के तीसरे बटालियन के उपनिरीक्षक गुलाम मुस्तफा पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई। इसके बाद वे बस का अपहरण कर उसे शेल्लू (सोपोर) तक ले गए और वहां उतरकर फरार हो गए।”
घायल पुलिस अधिकारी को गंभीर अवस्था में श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath