भोपाल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबू लाल गौर ने मुरैना जिले में डंपर से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की मौत को हत्या करार दिया है।
गौर ने सोमवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों ड्यूटी पर तैनात पुलिस के सिपाही धर्मेद्र सिंह चौहान ने रेत माफिया का एक डंपर रुकवाया था। उसी दौरान डंपर चालक ने वाहन लेकर भागने के क्रम में सिपाही को कुचल दिया।
उन्होंने कहा कि सिपाही के परिजनों को फौरी सहायता दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को पूरी मदद दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा कि यह हत्या है या गैर इरादतन हत्या, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
dharmpath.com dharmpath