भाजपा के 35वें स्थापना दिवस पर मोदी ने बधाई दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 35वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को मेरी बधाई।”

उन्होंने कहा, “भाजपा का अभूतपूर्व विकास पीढ़ियों से राष्ट्र की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर देने वाले पार्टी के नि:स्वार्थ कार्यकर्ताओं की मेहनत और कोशिश का नतीजा है।”

भारतीय जन संघ का 1977 में अन्य पार्टियों के साथ जनता पार्टी में विलय हो गया था, लेकिन बाद में जनता पार्टी के टूटने के बाद छह अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी।

जनवरी 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद जनता पार्टी बिखर गई।

1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी क्षति हुई। लेकिन 1980 के अंत तक भाजपा ने विस्तार करना शुरू कर दिया। भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कुल छह साल तक तीन सरकारें चलाई।

पिछले एक दशक तक विपक्ष में बैठने के बाद 2014 के संसदीय चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीतने के बाद मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493