पेरू में सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

लीमा, 7 अप्रैल(आईएएनएस)। पेरू की सबसे बुजुर्ग महिला फिलोमेना ताइपे मेंनदोजा का पुकुटो शहर में 117 साल की उम्र में निधन हो गया। विकास एवं सामाजिक समावेश मंत्रालय या मिदिस ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ताइपे का जन्म 1897 में हुआ था। वह पुकुटो में रहती थीं और उनका सवास्थ्य ताउम्र अच्छा रहा था। तोइपे एक विधवा थीं। उनके नौ बच्चे थे, जिनका पालन-पोषण उन्होंने अकेले किया था। उनके तीन बच्चे अभी जीवित हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “पुकुटो के लोगों को ताइपे का खेतों में घूमना, बच्चों को प्यार देना और वयस्कों प्रोत्साहित करना याद है।”

ताइपे कहती थीं कि उनकी लंबी उम्र का राज ‘प्राकृतिक खाना’ है। वह कहती थीं कि उन्होंने कभी डिब्बा बंद या पैकेटों में बंद चीजें नहीं खाईं।

ताइपे पिछले दिसंबर को ही 117 साल की हुईं थीं। ताइपे को सरकार की पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 100 से अधिक उम्र के 400 से अधिक लोग पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें से 51 लोग हुआनकावेलिसा में रहते हैं, जो पेरू के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493