कश्मीर में अभी और हो सकती है बारिश

श्रीनगर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में और बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, “राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।”

जम्मू एवं कश्मीर में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हुई, जिसके कारण बहुत से इलाकों, खासतौर से कश्मीर घाटी में कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

राज्य में पिछले 32 सालों के दौरान मार्च सबसे नम महीना रहा है।

मौसम कार्यालय का अनुमान है कि राज्य में नौ अप्रैल से बारिश में कमी आएगी।

राज्य में मंगलवार को पहलगाम का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और गुलमर्ग का 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, “लद्दाख क्षेत्र में मौसम ठंडा बना रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री और लेह का शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

जम्मू क्षेत्र के बनिहल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, बटोट का 9.1 डिग्री और भदेरवा का 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493