उप्र : मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की मांग मानी, कापी जांच शुरू

लखनऊ , 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का काम पटरी पर आ गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आश्वासन के बाद शिक्षकों के सभी गुट सूबे में मूल्यांकन के काम में जुट गए हैं।

ज्ञात हो कि शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली तथा प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार बीते सात दिन से नहीं संभाल पा रहे थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शिक्षकों के गुट से मुलाकात करने के बाद उनकी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने अब हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा कापियों के मूल्यांकन की पारिश्रमिक दर बढ़ा दी है।

हाईस्कूल की कापी मूल्यांकन दर में दो रुपये तथा इंटर की कापी मूल्यांकन दर में तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद शिक्षकों के सभी गुटों ने मूल्यांकन का बहिष्कार खत्म कर दिया। शिक्षक नेताओं के साथ वार्ता के समय शिक्षा मंत्री महबूब अली भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493