गोल्फ : राशिद इंडोनेशियन मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार

जकार्ता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी राशिद खान 23 अप्रैल से रॉयल जकार्ता गोल्फ क्लब में शुरू हो रहे 750,00 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशियन मास्टर्स में अच्छा प्रदर्शन कर इस सत्र में अपनी स्थिति और सुधारने की कोशिश करेंगे।

राशिद ने कहा, “मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि मैं क्यों यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता। यह बस आत्मविश्वास की बात है।”

राशिद पिछले साल यहां नौवां स्थान हासिल करने में कामयाब रहे थे।

बहरहाल, राशिद के लिए यहां मुकाबला आसान नहीं होगा। उन्हें विश्व के पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी इंग्लैंड के ली वेस्टवुड, कोरिया के वाई. ई. यांग और डेनमार्क के थॉमस बेजॉर्न से कड़ी चुनौती मिलेगी।

राशिद पिछले साल एशियन टूर में दो बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

राशिद ने कहा, “एशियन टूर में टूर्नामेंट जीतना हमेशा खास होता है और पिछले साल मिली जीत ने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ाया है। मेरे खेल में भी सुधार आया है और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां मैं अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493