नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी एवं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए 226.66 करोड़ रुपये जारी कर दिए।
एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम को कर्मचारियों का वेतन वितरित करने के लिए 138.28 रुपये दिए गए, जबकि अन्य अनियोजित खर्चो के लिए 11.82 करोड़ रुपये दिए गए।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम को कर्मचारियों के वेतन के लिए 51.96 करोड़ रुपये मिले, जबकि अनियोजित खर्चो के लिए 36.42 करोड़ रुपये मिले।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हाल ही में फरवरी से वेतन न मिलने पर अपना विरोध व्यक्त किया था।
विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने न सिर्फ सड़कों, गलियों की सफाई करने से मना कर दिया था, बल्कि कई जगहों पर कूड़े का ढेर भी लगा दिया था।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक अप्रैल को कहा था कि सरकार वेतन के लिए जल्द ही रुपया देगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के तुरंत बाद सिसोदिया ने यह घोषणा की।
dharmpath.com dharmpath