राष्ट्रपति करेंगे पूर्वोत्तर उत्सव का आगाज

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 11 अप्रैल को पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति और विविधता को दर्शाने वाले पूर्वोत्तर उत्सव ‘सान्ग्स एंड डांस ऑफ नॉर्थईस्ट’ का उद्घाटन करेंगे।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह उत्सव मेघालय सरकार और नॉर्दर्न ईस्टर्न काउंसिल की एक पहल है। इसका उद्देश्य देश की राजधानी दिल्ली की बहु-जातीय विशेषता को बढ़ावा देना और उस गलत अवधारणा को दूर करना है, जिसके अनुसार, दिल्ली बाहरी लोगों विशेषकर पूर्वोत्तर के लोगों को नापसंद करती है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह उत्सव इस मायने में खास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पूर्वोत्तर राज्यों के 5,000 से अधिक विद्यार्थी विविध स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं और इतने ही विद्यार्थी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मीलिया इस्लामिया (जेएमआई) और ऐसे ही अन्य संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493