संयुक्त राष्ट्र अधिकारी श्रीलंका दौरे पर

कोलंबो, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के छह दिवसीय दौरे पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विकास की जरूरतों का आकलन करने और सरकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए युद्ध से प्रभावित उत्तरी क्षेत्र का भ्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव सू हाओलिआंग ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से निवासियों के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं का आकलन करने के लिए उत्तरी शहर मुल्लैथिवु का दौरा किया।

उन्होंने पननकमाम में एक चावल मिल को बहुद्देश्यीय सहकारी समिति (एमपीसीएस) को सौंपा।

अन्य अवसरों का पता लगाने के लिए उन्होंने एमपीसीएस के सदस्यों और बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स से मुलाकात की।

इससे पहलूे सू ने उत्तरी मध्य प्रांत में मिहिन्ताले, अनुराधापुरा में स्थित सामुदायिक वन परियोजना (सीईपी) का दौरा किया। यह परियोजना आस्ट्रेलिया द्वारा उपलब्ध कराए गए कोष से यूएनडीपी समर्थित परियोजना है।

यह परियोजना श्रीलंका में शुष्क एवं अनिवार्य क्षेत्रों में वनों का विनाश और उसका क्षरण कम करने के लिए शुरू की गई है।

श्रीलंका पहुंचने पर सू ने कहा, “नई सरकार के साथ इस नए माहौल में विकास एवं उम्मीदों में वृद्धि के बारे और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए मैं यहां आया हूं।”

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र के समर्थन की भावी दिशा और खास तौर से श्रीलंका में विकास साझेदार के रूप में यूएनडीपी की भूमिका को मजबूत बनाने का आकलन करने के लिए मैं इसे एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493