नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सैयद नसीम अहमद जैदी को चुनाव आयोग का नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया है। वह 19 अप्रैल से अपना पदभार संभालेंगे। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई।
जैदी ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त हरिशंकर ब्रह्मा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 18 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
जैदी उत्तर प्रदेश कैडर से 1976 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति मुखर्जी ने सात अगस्त 2012 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। वह 31 जुलाई 2012 को नागरिक उड्डयन सचिव के पद से सेवानिवृत हो गए थे।
जैदी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के महानिदेशक और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath