एफकॉन 2017 के लिए दावेदारी नहीं कर सका घाना

आकरा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। घाना 2017 में होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (एफकॉन) के लिए मेजबानी की दावेदारी पेश नहीं कर सका।

कनफेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबाल (सीएएफ) ने इसकी मेजबानी गाबोन को दे दी।

घाना को यकीन था कि वह नौ साल में दूसरा बार इस प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकेगा लेकिन गाबोन ने उसकी इस हसरत पर पानी फेर दिया।

घाना ने 2008 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। वह उस समय आइवरी कोस्ट को हराकर तीसरे स्थान पर रहा था।

लीबिया ने भी इस साल मेजबानी की दावेदारी पेश की थी लेकिन अंतिम समय में उसने अपना दावा वापस ले लिया।

गाबोन ने 2012 में इस टूर्नामेंट की सहमेजबानी की थी। उसका सह मेजबान इक्वाटोरियल गुनिया था।

2015 एफकॉन का आयोजन इक्वाटोरियल गुनिया में किया गया, जिसे आइवरी कोस्ट ने घाना को पेनाल्टी के माध्यम से 9-8 से हराकर जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493