गाबोन को मिली एफकान कप-2017 की मेजबानी (लीड-1

आकरा (घाना), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अफ्रीका कप ऑफ नेशंस-2017 (एफकॉन) फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी पाने में घाना असफल रहा तथा अफ्रीकी परिसंघ (सीएएफ) ने गाबोन को मेजबानी देने का निर्णय किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफ्रीका के सबसे बड़े फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी नौ वर्ष के भीतर दूसरी बार मिलने के लेकर घाना काफी आत्मविश्वास में था, लेकिन बुधवार को सीएएफ की कार्यकारी समिति से उसे पर्याप्त मत नहीं मिले।

समिति ने बहुमत से गाबोन को एफकॉन कप-2017 का मेजबान चुना। घाना 2008 में एफकॉन कप की मेजबानी कर चुका है, जिसमें पड़ोसी देश आइवरी कोस्ट की टीम विजेता रही थी और घाना को तीसरा स्थान मिला था।

लीबिया ने भी एफकॉन कप-2017 की मेजबानी का दावा किया था, लेकिन उत्तर अफ्रीकी देशों में चल रहे आंतरिक संघर्ष के कारण अस्थिर सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए अपनी दावेदारी वापस ले ली थी।

गाबोन इससे पहले पड़ोसी देश इक्वेटोरियल गिनी के साथ 2012 में संयुक्त रूप से एफ्कॉन कप की मेजबानी कर चुका है।

2015 एफकॉन का आयोजन इक्वाटोरियल गुनिया में किया गया, जिसे आइवरी कोस्ट ने घाना को पेनाल्टी के माध्यम से 9-8 से हराकर जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493