मध्य प्रदेश में चटख धूप

भोपाल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह चटख धूप निकली हुई है। उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार सुबह भी आसमान एकदम साफ है। धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर में 19.8 डिग्री, ग्वालियर में 17.2 डिग्री तथा जबलपुर में 21.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, इंदौर में 37.4 डिग्री, ग्वालियर में 35 डिग्री और जबलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493