काबुल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को सड़क किनारे रखा बम फटने से एक यात्री बस उसकी चपेट में आ गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह बम विस्फोट तालिबान आतंकवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में हुआ।
dharmpath.com dharmpath