तुकी पूरे अरुणाचल में एएफएसपीए क्रियान्वयन के खिलाफ

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह पूरे राज्य में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) लागू करने के अपने निर्णय की समीक्षा करे।

तुकी ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ इस मुद्दे पर बात की थी।

उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा कि पूरे अरुणाचल प्रदेश में एएफएसपीए लागू करने के निर्णय पर फिर से विचार किया जाए।”

पहले अरुणाचल प्रदेश के तीन जिले -चांगलांग, तिराप और लांगडिंग- इस अधिनियम के अधीन आते थे। यह अधिनियम सुरक्षा बलों को आतंकवादियों से निपटने के लिए अपार शक्ति देता है।

केंद्र सरकार ने मार्च में इस कानून का क्रियान्वयन पूरे राज्य में कर दिया। सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में आतंकवाद के मामले बढ़ गए हैं।

तुकी ने कहा कि तीन वर्षो के दौरान आतंकवाद की स्थिति में वास्तव में सुधार हुआ है, स्थिति बिगड़ी नहीं है।

उन्होंने कहा, “पूरे राज्य में एएफएसपीए लागू करने से केंद्र सरकार के अपने लाभ हैं। वे वास्तविक स्थिति को शायद नहीं जानते।”

तुकी उत्तर पूर्व परिषद की दो दिवसीय 64वीं आम बैठक से अलग बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493