पुलिस जवान को रौंदने के मामले में 6 लाइन हाजिर

मुरैना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस कांस्टेबल धर्मेद्र िंसह चौहान को अवैध खनन में लगे डंपर द्वारा रौंदकर मारने के मामले में नूराबाद थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी एस. डी. मिश्रा सहित छह लोगों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंशप सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में नूराबाद के तत्कालीन थाना प्रभारी मिश्रा और अन्य पांच जवानों को लाइन हाजिर (लाइन अटैच) कर दिया गया है।

मुरैना के नूराबाद थाने में पदस्थ धर्मेद्र सिंह चौहान को रेत का अवैध परिवहन कर रहे डंपर ने रौंद दिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है और डंपर मालिक बंटी उर्फ रामलखन व चालक तहसीलदार सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

डंपर से जब धर्मेद्र को कुचला गया था, उस समय उनके साथ थाना प्रभारी एस. डी. मिश्रा सहित पांच जवान जिनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं, साथ में थे। उसके बावजूद चालक फरार हो गया था। घटना के बाद थाना प्रभारी मिश्रा को पद से हटा दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493