मौके पर उपस्थित लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की जानकारी ओबरा पुलिस सहित केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल और फायर ब्रिगेड को दी। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई। तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक हो चुका था व अगले चक्के का एक टायर भी जलकर फट चुका था।
10 चक्का ट्रक जौनपुर के मडियाहू थानांतर्गत चटतल्ला गांव निवासी उमाशंकर यादव का बताया जा रहा है। यह ट्रक बिल्ली क्रशर क्षेत्र से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहा था। बग्घानाला मोड़ पर ट्रक चालक गाड़ी स्टार्ट रखकर खनिज वैरियर पर शुल्क कटाने गया था, तभी अचानक आग लग गई।
dharmpath.com dharmpath