इजरायल ने लखवी की रिहाई पर नाराजगी जताई

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरानी और नाराजगी जताई है।

इजराइल ने इसे आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

इजराइली राजदूत डेनियल कारमन ने शनिवार को एक बयान में कहा, “इजराइल, मुंबई हमलों के मास्टमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरान हो निराश है। उस घातक हमले में यहूदी सेंटर-नरीमन हाउस में इजराइली नागरिकों को भी शिकार बनाया गया था। यह रिहाई आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें इजराइल और भारत करीबी साझेदार हैं।”

लखवी की रिहाई पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और कहा था कि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए ‘सबसे नकारात्मक कदम’ है।

जियो टीवी ने शुक्रवार को अपनी रपट में बताया था कि लखवी को रावलपिंडी की अदियाला जेल से आधीरात को रिहा किया गया था। उसकी रिहाई से पहले जेल अधिकारियों या लखवी के संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) ने रिहाई से संबंधित कोई घोषणा नहीं की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493